छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कुकदुर हादसे में मारे गए 24 बच्चों को लेगी गोद, विधायक भावना बोहरा उठाएंगी पूरी जिम्मेदारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में मारे गए लोगों 19 लोगो का आज गमगीन माहौल और गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया है। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने एक भावनात्मक घोषणा की है। जहां कुकदुर हादसे में मारे गए 24 बच्चों को उन्होंने गोद लिया है। जिसमें उन्होंने इन बच्चों की शिक्षा, विवाह और रोजगार तक जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया है।

गृहमंत्री शर्मा की उपस्थिति में हुआ अंतिम संस्कार
हादसे के दूसरे दिन गृहमंत्री विजय शर्मा ने परिजनों मुलाकात की और अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। जहां उनकी उपस्थिति में सभी 17 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, दो महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार उनकी ससुराल में किया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। श्री शर्मा कल ही सबसे पहले उन्होंने पंडरिया जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उसके बाद उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात भी की थी।

सीएम साय ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
इस हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, दुख की इस घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। घायलों को इलाज की अच्छी सुविधा मिले यह हम देख रहे हैं। इस घटना के बाद प्रदेश उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उस गांव भी गए थे। जहां के ग्रामीण इस सड़क हादसे में मारे गए हैं। उन्होंने परिजनों से मिलकर उनको ढाढस बंधाया है। मृतकों को 5 लाख रूपये मुआवजा और विभाग की तरफ से जो बीमा राशि है। वह भी दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रूपये भी दिए जाएंगे।

तेंदूपत्ता तोड़ कर लौटने के दौरान हुआ था यह हादसा
कवर्धा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में 13 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 9 घायलों में 5 ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है।वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button