छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh Weather : 46.9 डिग्री के साथ मुंगेली रहा सबसे गर्म , आज भी छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather : नौ तपे के सातवें दिन छत्तीसगढ़ में अधिकांश इलाके लू की चपेट में रहेंगे।मौसम विभाग ने 14 जिलो के लिए अलर्ट जारी किया है, नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी और लू की वजह से 4 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।

शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

बिलासपुर में तापमान 46 डिग्री पार
गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गर्म हवाओं के साथ हीट वेव जैसी स्थिति है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं, रात को भी तापमान 30 डिग्री तक गया, जिस वजह से बेचैनी और उमस हो रही है। लू के हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ में समर कैंप बंद कर स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक 122 नक्सली मारे गए, 415 गिरफ्तार, 423 ने आत्मसमर्पण किया

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है