छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Heat Wave in Chhattisgarh : जांजगीर- नैला रेलवे स्टेशन में लू लगने से बुजुर्ग की मौत

Heat Wave in Chhattisgarh : जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में रहने वाला एक बुजुर्ग अधिक धूप लगने के कारण चक्कर खाकर गिर गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में एक बुजुर्ग महात्मा सूर्यवंशी उम्र 85 साल भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। तकरीबन दो दिन पहले तेज धूप के कारण वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया, जिसे उसके अन्य साथियों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसकी सूचना उसके बेटी को दी गई। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची, चूंकि उनके पास शव को ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था, जिससे कारण पुलिस ने नगर पालिका की सहायता से जांजगीर में ही उनका कफन दफन कराया।

राजधानी में यातायात आरक्षक ने तोड़ा दम
गुरुवार को ड्यूटी करने जा रहे यातायात पुलिस के एक कर्मचारी की भीषण गर्मी से मौत हो गई है। मृतक आरक्षक का नाम भागीरथी कंवर है। भीषण गर्मी की वजह से उसे हार्ट अटैक आया और उसने दम तोड़ दिया। वह राजधानी रायपुर के भनपूरी यातायात थाना में ट्रैफ़िक के तौर पर पदस्थ था। मृतक का गरियाबंद का है निवासी है।

कथा स्थल में वृद्ध की मौत
राजधानी रायपुर के समीप अमलेश्वर के कथा स्थल में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने धरसीवा के 70 साल के तीरथ राम साहू पहुंचे थे। कथा सूनने के दौरान तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिमगा में हुई वृद्ध महिला की मौत
सिमगा में ग्राम ठेकुना के पास रायपुर बिलासपुर हाईवे के किनारे एक वृद्ध महिला की लाश मिली है। भीषण गर्मी की तपिश की वजह से 70 वर्षीय महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दुर्ग में एक महिला की मौत
दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है। जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

भीषण गर्मी के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने गर्मी से बचने लोगो से अपील करते हुए अपना ख्याल रखने की बात कही है

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है