छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

CGNews : एक ही परिवार की दो किशोरीयों की डूबने से मौत, रिश्ते में दोनों थीं बुआ-भांजी

CGNews : जगदलपुर। बनियागांव में एक ही परिवार की बुआ- भांजी की तलाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। एक दुसरे डूबते देख बचाने के चक्कर में दोनों पानी की गहराई में चले गए, जिससे मौत हो गई। भानपुरी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, भानपुरी थाना क्षेत्र के बनियागांव खासपारा निवासी नम्रता ठाकुर पिता केदार ठाकुर 20 वर्ष तथा प्रियंका ठाकुर पिता घनो ठाकुर 17 वर्ष गांव के ही तालाब में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान प्रियंका गहराई का अहसास नहीं होने से डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए बड़ी नम्रता गई लेकिन वह भी गहराई में चली गई। घटना के बाद दोनों को निकालकर तत्काल भानपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिश्ते में दोनों थीं बुआ-भांजी
घटना की जानकारी लगते ही बनियागांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भानपुरी पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई व पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में बुआ व भाजीं लगती है। प्रिंयका 11 कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button