छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : अभी 6 महीने रह सकता हूं मंत्री, विधायक या सांसद इस्तीफे पर कर रहा विचार – बृजमोहन अग्रवाल

Chhattisgarh : रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बड़ा बयान दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि वह विधायक या सांसद पद से कब इस्तीफा देंगे उसे पर वह विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री पद को लेकर भी इस्तीफा पर तर्क दिया है।

केंद्रीय मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर बोले
रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने समर्थको के आधार पर न टिकट मिलती है और ना ही कोई पद मिलता है यह तो आपकी योग्यता, आपके काम, आपके अनुभव के आधार पर शीर्ष नेतृत्व जब जो जिम्मेदारी देता है उसे निभाना पड़ता है। अग्रवाल ने कहा कि मुझे पार्टी ने इतना कुछ दिया है कि मैं 8 बार विधायक बन गया, 5 बार मंत्री बन गया और 9वीं बार सांसद बन गया। बृजमोहन ने कहा कि अभी मेरी राजनीति समाप्त नहीं हुई है। भविष्य बहुत लंबा है इसलिए इसकी चिंता करने की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैं पद प्रतिष्ठा पर ज्यादा विश्वास नहीं करता हूं।

विधायक या सांसद किस पद से इस्तीफा इस पर विचार
बृजमोहन अग्रवाल ने अपने इस्तीफा को लेकर कहा कि इस्तीफा मुझे विधायक पद से देना है, मंत्री तो मैं 6 महीने रह सकता‌ हूं। इसलिए कानून के अनुसार 14 दिन में मुझे विधायक पद से इस्तीफा देना है या सांसद पद से इस्तीफा देना है। मैं जल्द ही इस पर निर्णय करूंगा और मंत्री पद के मामले में कहना चाहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री ने मंत्री बनाया है, वह जिस दिन कहेंगे मैं इस्तीफा दे दूंगा।

Related Articles

जनता के‌ लिए सेवा जारी रहेगी
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैं पहले भी रायपुर दक्षिण से विधायक था, काम पूरे छत्तीसगढ़ के लिए करता था।‌ पहले मैं सिर्फ एक विधानसभा से था और आज मैं नौ विधानसभा से सांसद हूं। अब मैं पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश के लिए काम करूंगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब मुझे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश की जिम्मेदारी मिली है इसी तरह जनता के लिए सवाल पूछना जारी रहेगा।

बता दें, मंत्री अग्रवाल और क्षेत्रीय संघठन महामंत्री अजय जामवाल और संघठन महामंत्री पवन साय से बंद कमरे में पिछले आधे घंटे से उनकी चर्चा जारी है. बता दें, कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

सीएम साय की अध्यक्षता में विभागीय बैठकों का सिलसिला शुरू, किसानों से जुड़े विभाग से हो रही है शुरुआत

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button