छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

अभिनंदन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जोरदार स्वागत , पूर्व मंत्री डॉ. बांधी सहित अन्य नेता रहे मौजूद (पंच से लेकर केंद्रीय मंत्री मंडल तक का मेरा सफर आप लोगो के आशीर्वाद का ही नतीजा , मस्तूरी विधानसभा के विकास में नही होगी कोई कमी : तोखन)

भाजपा ने किसान पुत्र को केंद्रीय मंत्री बनाकर किया किसानों का सम्मान , केंद्र तक पहुंचेगी आवाज : बीपी सिंह

सीपत (हिमांशु गुप्ता✍️) :— केंद्रीय मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू का शुक्रवार को मस्तूरी विधानसभा के गतौरा में आतिशबाज़ी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। श्री तोखन साहू केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे। जिसके बाद बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा में सांसद का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत हुआ। बिलासपुर लोकसभा से ऐतिहासिक जीत हासिल कर सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बनने वाले तोखन साहू शुक्रवार को मस्तूरी विधानसभा के गतौरा पहुंचे। जहां उनका डॉ.बांधी के नेतृत्व में आतिशबाज़ी के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि 43 से 45 डिग्री तापमान में आप लोगो ने मुझे जिताने घर-घर जाकर वोट मांगा है यही कारण है कि बिलासपुर लोकसभा के सभी 8 में से 8 विधानसभा में जीत हासिल कर पार्टी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत के पंच से लेकर केंद्रीय मंत्री मंडल तक का मेरा सफर आप लोगो के आशीर्वाद का ही नतीजा है। तोखन साहू ने कहा एनडीए की सरकार में मुझे केंद्र में राज्य मंत्री बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है इससे सिर्फ मेरा ही नही मस्तूरी क्षेत्र का भी गौरव और मान सम्मान बढ़ा है। सभी लोग मिलकर यहां का विकास करेंगे। मस्तूरी विधानसभा के विकास में कोई कमी नही होने दूंगा।कार्यकर्ताओं की मांग पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा की किन्हीं परिस्थितियों में मस्तूरी विधानसभा में हमारा विधायक नहीं है ऐसे में भाजपा के विधायक विहीन विधानसभा का मैं विशेष ख्याल रखूंगा। लेकिन हमे आज और यही पर संकल्प लेना होगा कि 2029 के विधानसभा चुनाव में मस्तूरी से भाजपा का ही विधायक बनाकर क्षेत्र के नेतृत्व के लिए विधानसभा रायपुर भेजेंगे।

बिना रुके बिना थके काम करें कार्यकर्ता : पूर्व मंत्री डॉ बांधी

पूर्व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थियों में काम करते है दूसरे विधानसभा से ज्यादा हमे यहां परिश्रम करना पड़ता है। क्योंकि की यहां का समीकरण दूसरा है। इसमें भी हमारे लोग मेहनत के साथ बेहतर काम करते है। भाजपा के कार्यकर्ता एक जिन्न की तरह काम करते है इसका उदाहरण है पहले विधानसभा का चुनाव फिर लोकसभा अब नगर निगम फिर आगामी ग्राम पंचायत का चुनाव में काम करना है। पंचायत चुनाव में जनपद और जिला में अध्यक्ष बनाने के लिए अभी से तालमेल और सामंजस्य बैठाने की जरूरत है। बिना रुके बिना थके हमे काम करना है। उन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओ का आभार जताया। उन्होनें आगे कहा कि तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाने से मस्तूरी सहित बिलासपुर के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि साहू की नियुक्ति से क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा। बांधी ने विश्वास जताया कि साहू अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाते हुए बिलासपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और क्षेत्र को उन्नति की ओर ले जाएंगे।

भाजपा ने किसान पुत्र को केंद्रीय मंत्री बनाकर किया किसानों का सम्मान , केंद्र तक पहुंचेगी आवाज : बीपी सिंह

विधानसभा संयोजक बीपी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में 22 हजार की हार मिलने के बावजूद लोकसभा में उस खाई को पाटकर 16 सौ वोट से लीड दिलाने में कार्यकर्ताओं लगन और मेहनत का नतीजा है। उन्होनें आगे कहा कि भाजपा ने किसान पुत्र तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाकर किसानों का सम्मान किया है। उन्होंने इसे किसानों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रतीक बताया। बीपी सिंह ने कहा कि श्री साहू की नियुक्ति से किसानों की समस्याओं का समाधान होगा और उनकी आवाज़ केंद्र तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम में मनाया गया पूर्व मंत्री डा बांधी का जन्मदिन :—-

शुक्रवार को गतौरा में आयोजित अभिनंदन समारोह में मस्तूरी के पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहे डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी का जन्मदिन मनाया गया इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में कार्यकर्ताओ ने केक काटकर डॉक्टर बांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इस दौरान पांचो मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर डॉक्टर बंदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके स्वस्थ एव दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने की तोखन साहू पर पुष्पवर्षा , जोरदार स्वागत :—

गतौरा में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत किया। साहू के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्पवर्षा कर अपनी खुशी जाहिर की। समारोह में स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने साहू की नियुक्ति को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और उन्हें बधाई दी।

इनकी रही मौजूदगी :—

पूर्व मंत्री डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी पूर्व विधायक बेलतरा रजनीश सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखन लाल देवांगन,मस्तूरी विधानसभा प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, मस्तूरी विधानसभा संयोजक बीपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,सदस्य दिलेन्द्र कौशिल, सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेश यादव, मन्नू सिंह वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह, राजेन्द्र राठौर, यदुराम साहू, तामेश्वर सिंह कौशिक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, धर्मेंद्र कोसले, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, लक्ष्मी साहू, अशोक सिंह, नरेंद्र वस्त्रकार, संतोष मिश्रा, आशीष बांकरे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है