छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

बलौदाबाजार हिंसा : भीम आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव सहित 3 गिरफ्तार, अब तक 151 सलाखों के पीछें

बलौदाबाजार हिंसा : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 151 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष भी सलाखो के पीछे
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के साथ ही भीम आर्मी का एक और सदस्य राजकुमार सतनामी और ग्राम पंचायत कारी के सरपंच पति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 10 जून को आयोजित धरना-प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं में भीम आर्मी सबसे बड़ा नाम था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक 148 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।

148 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी
बता दे कि लगातार पुलिस वीडियो फूटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर रही है। अभी तक बलौदाबाजार पुलिस इस मामले में 148 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। गिरफ्तार लोगों में सामाजिक नेता, राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार, जनप्रतिनिधि समेत कई लोग शामिल हैं। जो सीधे तौर पर बलौदाबाजार हिंसा की साजिश में शामिल थे। पुलिस इनको गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button