छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के 66 डॉक्टर ज्वाइनिंग देने के बाद से गायब, कई तो तीन साल से गायब

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थ किए गए 66 डॉक्टर ज्वाइनिंग देने के बाद गायब हो गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि ऐसा नहीं किए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

38 डाक्टर तीन साल से गायब
बता दे कि स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में चिकित्सों को स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों में आपात चिकित्सा अधिकारी (CMO) के रूप में पदस्थ किया गया था। इनमें से अधिकतर लोगों ने ज्वाइनिंग दी और उसके बाद बिना कारण बताए अनुपस्थित हो गए। कारण बताओ नोटिस के दायरे में आए 38 डाक्टर ऐसे हैं, जिनकी अनुपस्थिति को तीन साल से अधिक का समय बीत गया है। इन चिकित्सकों को अपने पदस्थापना स्थल पर सात दिन के भीतर उपस्थित होने और कार्यालय प्रमुख के माध्यम से अनुपस्थित होने की वजह स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि इस अवधि में उनके उपस्थित नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

बलौदाबाजार हिंसा : युवा कांग्रेस अध्यक्ष और कार में तोड़फोड़ कर लैपटॉप-मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button