छत्तीसगढ़

Balod News : दुर्ग से बालोद घूमने आए तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से जा टकराए बाइक, तीनो की मौत

Balod News : बालोद जिले में सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत की खबर है, दुर्ग से बालोद सियादेवी मंदिर घूमने आए 5 लोगों में से तीन दोस्त एक ही बाइक में सवार थे। मंदिर जाने के दौरान इनकी बाइक पेड़ से जा टकराई। तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सभी दोस्त दुर्ग जिले के ग्राम विनायकपुर के रहने वाले थे। हादसे में देवा निषाद (26), नमन सेन (21), खिलेश पटेल (26) की मौत हुई है। मृतकों में से एक नमन सेन का भाई डेविड सेन और उसकी दोस्त डिलेश्वरी साहू दूसरे बाइक में सवार थे।

डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया
पांचों लोग सियादेवी मंदिर के लिए निकले थे। इस दौरान रानीमाई से थोड़ी दूर ही एक बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई। वहीं उनके पीछे डेविड और डिलेश्वरी एक बाइक में थे। हादसे की जानकारी लगी तो दोनों मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

5वीं तक के बच्चों की स्थानीय भाषा-बोली में होगी पढ़ाई, सशस्‍त्र बल में भर्ती को मंजूरी…साय कैबिनेट के फैसले

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button