छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

नारायणपुर : रिश्वतखोर बाबू पहुंचा सलाखों के पीछे, 8 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय नारायणपुर के एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को छापा मारकर एक रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों धर दबोचा है।
देखे वीडियों

बता दे कि ACB की टीम ने नारायणपुर जिला कलेक्ट्रेट के SDM शाखा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर पदस्थ संकेर कुमेटी को 8 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जहां चांदनी चौक के रहने वाले लवदेव देवांगन से जमीन के नामांतरण के बदले SDM शाखा में सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ संकेर कुमेटी कई दिनों से दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसके चलते लवदेव देवांगन ने मामले की शिकायत ACB की जगदलपुर शाखा में की, जिसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर बाबू को गिरफ़्तार कर लिया है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button