छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : महासमुंद में मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलटी, तीन की मौत, दो घायल

Mahasamund Road Accident : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पिथौरा थाना क्षेत्र का है। NH53 पर जामपाली के पास ये हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button