छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

MLA Devendra Yadav arrest : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 20 अगस्त तक भेजे गए सेंट्रल जेल, देर रात पुलिस-समर्थकों में झड़प

MLA Devendra Yadav arrest : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी भिलाई स्थित आवास से हुई है। पुलिस ने उन्हें बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
देखे वीडियों

देर रात कांग्रेस विधायक देवेंद्र को पुलिस रायपुर सेंट्रल जेल लेकर पहुंची। विधायक संविधान की कॉपी भी हाथ में पकड़े हुए थे और उसे दिखाते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। पुलिस और समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा, करारा जवाब मिलेगा।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने कहा कि देवेंद्र यादव सम्मानीय विधायक हैं। पुलिस ने 100 बार सोच कर कार्रवाई की होगी। कुछ सबूत मिले होंगे तभी गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्तारी को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार के अनेक विधायक उस कार्यक्रम में नहीं थे। भिलाई से देवेंद्र यादव ही क्यों गए? गिरफ्तारी के समय सफेद झंडा का सहारा ले रहे हैं, एक समाज को अपनी गिरफ्तारी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। घटना जिसने की, वो असमाजिक तत्व थे। सतनामी समाज के लोग तो शांति प्रिय होते हैं। अगर देवेंद्र यादव ने कुछ नहीं किया तो परेशान नहीं होना चाहिए।

बीजेपी की सरकार डरी हुई है – देवेंद्र यादव
वहीं खुद की गिरफ्तारी पर भिलाई से गिरफ्तारी के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा है कि बीजेपी की सरकार डरी हुई है। इसलिए बीजेपी सरकार ने यह कार्रवाई की है। हम कानून की लड़ाई लड़ेंगे।

कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश – भूपेश बघेल
विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस की समर्थकों से भी जमकर झड़प हुई। देवेंद्र यादव गिरफ्तारी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इसे दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताते हुए इसमें BJP नेता सनम जांगड़े की भूमिका बताई है साथ ही कहा प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भिलाई से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार पुलिस रवाना हो गई है। देवेंद्र को लेकर बलौदा बाजार पुलिस बलौदाबाजार कोतवाली पहुंच गई है। कोतवाली के आसपास बेरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है। कोतवाली को पुलिस छावनी बना दिया गया है। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद बलौदा बाजार में कांग्रेसी इकठ्ठा हो गए हैं। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कल बलौदाबाजार पुलिस जिला कोर्ट की हॉलीडे कोर्ट में पेश कर सकती है। क्यों कि सोमवार को भी रक्षाबंधन के कारण अवकाश रहेगा।

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध
बता दें कि भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद से छत्तीसगढ़ के कई जगहों से कांग्रेसियों द्वारा विरोध की खबरें सामने आयी हैं। बिलासपुर में भी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर विरोध में कांग्रेस समर्थक उतर गए हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। शहर के नेहरू चौक में समर्थकों ने प्रदर्शन किया है।

देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने के आरोप
बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार आगजनी में आरोपी हैं। 10 जून को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हिंसा हुई थी। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने के आरोप हैं। कई बार बलौदाबाजार पुलिस दे समन दे चुकी थी लेकिन देवेंद्र यादव थाने नहीं पहुंचे थे। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा देवेंद्र के समर्थन में पहुंचे थे। बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया था।मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने वाले बयान देने के आरोप लगाए गए हैं। राजनीतिक दल व अन्य संगठनों के सैकड़ों आरोपियों पर मामले दर्ज हुए हैं।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है