छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News : शिक्षक के गुटखा खाने से परेशान छात्रों ने स्कूल में जड़ दिया ताला

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दो शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल में ताला जड़ दिया है। बच्चों का कहना है कि, टीचर गुटखा खाकर आते हैं। उनके मुंह से बदबू आती है और अच्छे से पढ़ा भी नहीं पाते। मामला बलौदा विकासखंड का है।

जांजगीर-चांपा में छात्र-छात्राओं ने स्कूल में जड़ा ताला
बता दे कि जांजगीर-चांपा के ग्राम मड़वा में संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल की। यहां पर 5 शिक्षक हैं, जिसमें से दो लकवा ग्रसित हैं। इनमें शिक्षक सुरेश दुबे बोल नहीं पाते और संतोष दास मानिकपुरी लिख नहीं पाते हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में दिक्कत हो रही है।

इसे लेकर स्टूडेंट और उनके परिजनों ने दो महीने पहले BEO को लिखित में शिकायत की गई थी। BEO ने जांच सही होने पर भी अतिरिक्त शिक्षक नहीं भेजा था। इसी बात से स्टूडेंट सोमवार को भड़क गए और उन्होंने स्कूल में ताला जड़ दिया। वहीं गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए।

गुटखा खाते हैं शिक्षक, आती है बदबू
कक्षा 8वीं की छात्रा ने कहा कि, सुरेश दुबे और संतोष दास मानिकपुरी पढ़ा नहीं पाते है। हम प्रश्न पूछते हैं, तो हमें नहीं बता पाते हैं। हमें पुस्तक से खुद से खोजना पड़ता है। नहीं मिलने पर गाइड से लेने की बात करते हैं। वह गुटखा खाते हुए कक्षा में आते हैं। जब बात करो तो मुंह से बदबू आती है। कई बार थूक भी चेहरे पर पड़ चुकी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button