छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News : SI अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत, रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता साफ

Chhattisgarh News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 6 सालों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे SI अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार को हाई कोर्ट के डबल बेंच ने प्री वालों की याचिका को एक सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने इससे पहले भी सिंगल और डबल बेंच की सैकड़ों याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया मे रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।
देखे वीडियों

गृह मंत्री विजय शर्मा से फिर मिला है आश्वासन
बता दे कि, शुक्रवार को गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पर बैठे सैकड़ों SI अभ्यर्थियों को यह आश्वासन दिया गया था कि, दो हफ्तों के अंदर रिजल्ट जारी करेंगे। गृह मंत्री श्री शर्मा के आश्वासन को मानकर अभ्यर्थियों द्वारा 12-15 दिनों से चले आ रहे अनशन के साथ साथ अन्य कार्यक्रम जैसे भीख मांगना, मुंडन संस्कार, रक्तदान कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रिजल्ट और नियुक्ति के लिए महायज्ञ आदि सभी को समाप्त कर दिया गया।

SI अभ्यर्थियों ने की जल्द से जल्द नियुक्ति की मांग
इस मामले को लेकर सभी अभ्यर्थियों की सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा से एक ही मांग है कि, जल्द से जल्द नियुक्ति तिथि सहित रिजल्ट जारी हो। अभ्यर्थियों का कहना है कि, हमारा रिजल्ट जारी कर दिया जाये हम उसी से संतुष्ट हो जाएंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button