छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ में हुई थी 5 करोड़ से ज्यादा सोना और कैश की लूट, झारखंड से 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ के सोने के जेवरात और 7 लाख कैश लूटने के मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। झारखंड के इनामी ‘बुकिंग सोनी’ गिरोह ने लूट का माल ज्वेलरी कारोबारी को बेचा था। उसे भी पकड़ा गया है। पुलिस ने सोना और कैश बरामद किया है।

बता दे कि 11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक पर संचालित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1.50 बजे 3 हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर लूट की थी। 3 युवकों में से दो पिस्टल और एक युवक कट्टे से लैस था। उन्होंने संचालक राजेश सोनी , दुकान के दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बनाया था।

इसके बाद आरोपी करीब 15 मिनट में 8 किलो सोना और 7 लाख कैश लेकर भाग गए थे। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। उन्हें ऑटोमैटिक लॉकर में बंद करने की कोशिश भी की थी। फिर लुटेरे दो बाइक से झारखंड भाग गए थे। दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था।

इनामी बदमाश थे लूट में शामिल
घटना के बाद सीसीटीवी की जांच में दो इनामी बदमाशों की पहचान की गई थी। इनमें झारखंड के पलामू निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के महावीरगंज अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल है। पुलिस ने 8 टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी। इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पोस्टर भी चस्पा किया था।

बदमाश और सोना खरीदने वाला भी धराया
पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्य और सोना खरीदने वाले कारोबारी संतोष सोनी को पकड़ा है। इसमें एक इनामी राहुल मेहता भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, औरंगाबाद निवासी राहुल ने शराब के साथ खुद की गिरफ्तारी करवाई और औरंगाबाद जेल चला गया था।

पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली के पहाड़गंज, चंडीगढ़ और गोवा से गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट का अधिकांश सोना बरामद किया गया है। मामले में एक आरोपी अब तक फरार है। वहीं, पीड़ित व्यापारी ने 5 किलो सोने की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम
आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के केस दर्ज हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button