छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

छत्तीसगढ़ में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तीन पर दुष्कर्म का आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक महिला ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान सहित तीन अन्य लोगों पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि, थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
देखे वीडियों

पीड़िता न्याय के लिए पहुंची एसपी और कलेक्टोरेट आफिस
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति सरसीवां धान खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसे किसी कारणवश पद से हटा दिया गया। इसके बाद उसकी पत्नी मदद के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान सहित तीन लोगों ने सरसिवा धान खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया और उसका सामूहिक दुष्कर्म किया।

आत्मदाह की दी चेतावनी
घटना के बाद पीड़िता न्याय के लिए लगातार पुलिस अधीक्षक सहित जिला कलेक्टोरेट के चक्कर लगा रही है। अब वह तंग आकर महिलाओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां पर उसने न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद भी दुष्कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button