छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ में आज खिल उठेंगे महतारियों के चेहरे, सीएम साय ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की चौथी क़िस्त

Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होते ही सीएम साय ने महतारियों से किया वादा निभाया है और हर महीने महतार वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। जून का महीना खत्म होते ही म​हतारियों ने पूछना शुरू कर दिया है कि महतारी वंदन योजना का पैसा कब खाते में आएगा? तो आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने महतारियों की चिंता खत्म कर दी है और बता दिया है कि महतारियों के खाते में पैसे कब ट्रांसफर किए जाएंगे।

सीएम जारी करेंगे चौथी किस्त
सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर महीने की तरह इस महीने भी महतारियों के खाते में 1 तारीख यानि आज एक जुलाई को उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस बार 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीना राज्य सरकारी की ओर से पैसा दिया जाता है। हर महीने 1000-1000 रुपए पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से डाले जाते हैं। इस तरह सालाना 12 हज़ार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के तहत पिछली क़िस्त की राशि 1 जून को महिलाओं के खाते में डाली गई थी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button