रायपुर संभाग

बलौदाबाजार – तेदुएं का शिकार, शिकारियों ने करंट लगा तेंदुए की ले ली जान, शिकारी की तलाश में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार जिले के बार नयापारा वन कक्ष क्रमांक-90 रवान रेंज के एक खेत में तेंदुए का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद से वन विकास निगम के अमले में हड़कंप मचा गया है। बताया जा रहा है कि, शिकारियों ने तेंदुए को अपना शिकार बनाने के लिए करंट का इस्तेमाल किया है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक ने बताया कि, बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा श्रमिक नवरतन ध्रुव ने निगम के वन कक्ष क्रमांक-90 में जंगल में तेंदुए को पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना मिलते ही रायपुर से मुख्य वन संरक्षक की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया है। जिले में पिछले दो महीने में तेंदुए की मौत की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले लवन वन मंडल में भी मृत तेंदुओं के दो अवशेष मिले थे। प्रारंभिक जांच के दौरान वन विभाग का खोजी कुत्ता घटना स्थल के समीप स्थित एक झोपड़ी तक पहुंचा। जहां झोपड़ी से तेंदुए के बाल, 1 तीर और वायर जब्त किया गया है।

🆅🅸🅳🅴🅾 रायपुर- रिसेप्शन के दिन बंद कमरे में मिला दुल्हा दुल्हन की लाश…जानें INSIDE STORY

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button