छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बीजापुर : जवानों की गाड़ी पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 7 जवानों के शहीद होने की खबर

बीजापुर। लगातार सुरक्षाबलों से मात खाकर बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत कर दी है। बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे जाने वाले रास्ते पर जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। इस नक्सल ब्लास्ट में 6 जवानों के शहीद होने प्राथमिक जानकारी मिली है।

IED से वाहन को बनाया निशाना
उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साल 2026 तक बसतर से नक्सलियों के खात्मे का टारगेट रखा है। वे इस बात को कई बार सार्वजनिक तौर भी कह चुके हैं। इसी अभियाने में जुटी फोर्स की टुकड़ी बीजापुर जिले में अपरेशन के लिए निकली थी। जवानों को वापस लाने के लिए भेजे गए वाहन में सवार होकर जब वे लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने IED में विस्फोट कर वाहन को निशाना बनाया

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button