छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

8 साल के बच्चे से यौन शोषण, 3 नाबालिग लड़के 4 महीने से दे रहे थे घटना को अंजाम 

अंबिकापुर।   सरगुजा में एक 8 साल के बच्चे के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले 3 नाबालिग लड़के पिछले 4 महीने से मासूम बच्चे के साथ सामूहिक रूप से रेप कर रहे थे। बच्चे के साथ कई बार किये गये अप्राकृतिक कृत्य से वह गुमसुम रहने लगा था। परिवार वालों के पूछताछ के बाद जब इस बात का खुलासा हुआ तो पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़को को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले 8 वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 3 नाबालिग पिछले 4 महीने से अप्राकृतिक कृत्य कर रहे थे। घटना में शमिल तीन नाबालिगो में 2 सगे भाई हैं। तीनों की उम्र 16, 15 और 13 साल है। बताया जा रहा है कि लगातार यौन शोषण से 8 वर्षीय मासूम बच्चा गुमसुम रहने लगा था। जिसके बाद उसकी मां को संदेह होने पर उसने बच्चे को भरोसे में लेकर उससे जानकारी लेने का प्रयास किया गया।

तब जाकर बच्चे ने अपनी मां को रोते हुए पूरी आपबीती बता दी। पीड़ित बच्चे ने बताया कि 17 अप्रैल को 16 वर्षीय नाबालिग का जन्मदिन था। इसी दिन वह खेलने के बहाने पीड़ित बच्चे को अपने सुनसान घर में ले गया, जहां उसने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद उसने बच्चे को धमकी देते हुए कहा कि ये बात किसी को बताई, तो तुम्हारे साथ कोई नहीं खेलेगा। उसके बाद उसने कई बार बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसने डर से यह बात किसी को नहीं बताई।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button