छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

जल्द ही महतारी वंदन योजना के नए हितग्राही करा पाऐंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में नए रजिस्ट्रेशन करवाने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए महिला दिवस पर बड़ी खबर निकल कर सामने आई है महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा। नए हितग्राही पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं की जरूरतें पूरी हुईं। महिलाएं सशक्त हुई और उनके चेहरे में मुस्कान आई। उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा जिसमें नए हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हमारी सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस योजना से विपक्ष को डर है इसलिए वे लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।

Chhattisgarh News । भाजपा, कांग्रेस और GGP के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button