छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

गुंडा लिस्ट में शामिल भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार : नाबालिग से मारपीट के मामले में चार दिन से था फरार

कोरबा। पुलिस ने पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद भाजपा नेता बद्री अग्रवाल के भाई सोमू अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। चौपाटी घंटाघर में नाबालिग से मारपीट के बाद वह फरार था। सोमू पर पहले से और भी कई मामले दर्ज हैं। इस बार नाबालिग से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पहले के मामलों में भाजपा नेता बद्री अग्रवाल और अन्य भाजपा नेताओं के दबाव के कारण कार्यवाही नहीं की गई, लेकिन इस बार मीडिया के दखल से सोमू पर कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के पुलिस थाना क्षेत्र में गुंडे बदमाशों की लम्बी लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में एक नाम सोमू अग्रवाल का भी है। हर बार अलग-अलग कारणों से अलग-अलग जगहों पर सोमू ने घटनाओं को अंजाम दिया।

29 नवंबर को की थी मारपीट

Related Articles

29 नवंबर को सोमू ने चौपाटी घंटाघर में नाबालिग से मारपीट की और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार खबर मिलते ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। खबरी से मिली जानकारी के आधार पर बुधवारी थाना क्षेत्र से सोमू की गिरफ्तारी की गई। नाबालिग से मारपीट के मामले में पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

दी गई थी समझाइश

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुंडे बदमाशों को रामपुर चौकी में बुलाकर भविष्य में सुधरने के लिए सलाह दी गई थी और नकारात्मक नतीजे आने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए चेताया गया था।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button