छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस का काला चेहरा!.. बेटी को ढूंढने के लिए मां से मांगे 20 हजार रुपए की रिश्वत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक पुलिसकर्मी की रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पुलिस महकमे की छवि को धक्का लगा है। वीडियो में एक एएसआई (ASI) नाबालिग लड़की की बरामदगी के एवज में उसके परिजनों से 20,000 रुपये की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।​
देखे वीडियों

मामला कोटा थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग लड़की पिछले चार महीने से लापता थी। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी और लड़की का लोकेशन राजस्थान में मिला था। ASI हेमंत पाटले ने लड़की की बरामदगी के लिए परिजनों से 20,000 रुपये की मांग की। इसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।​

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और एएसआई हेमंत पाटले को निलंबित कर दिया। उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को जल्द बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button