छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

माँ महामाया एयरपोर्ट में फ्लाइट लैंडिंग ट्रायल 11 अप्रैल को, सरगुजा की बहुप्रतीक्षित मांग होगी पूरी

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के दरिमा के मां महामाया एयरपोर्ट का काम अब पूरा हो चुका हैं। 11 अप्रैल को एयरपोर्ट में फ्लाइट की ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। इसे लेकर जहां प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा हुआ है।दरअसल, अंबिकापुर से हवाई सेवा शुरू होने का सपना क्षेत्र के लोग लंबे समय से देख रहे हैं। प्रशासन ने इसके लिए एड़ी चोटी का दम लगाया है, और आखिरकार वो ख्वाब अब 11 अप्रैल को पूरा होने जा रहा हैं।

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत लगातार हवाई सेवा शुरू करने का  प्रयास करते आये है, समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर, औचक निरीक्षण कर सरगुजा वासियों को हवाई सेवा यात्रा दिलाने तत्पर नजर आ चुके हैं, सभी के प्रयास से सरगुजा वासियों को हवाई सेवा यात्रा की सौगात मिलने वाली हैं, सरगुजा के इर्द-गिर्द बिहार, झारखंड व ओडिशा राज्य हैं, व्यापारी गतिविधियों के नजर से भी सरगुजा वासियों को इसका खास फायदा मिलेगा, वही आम आदमी भी अब हवाई यात्रा कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ के मंझनिया 1 बजे तक के बड़का समाचार ।। 7 अप्रैल 2023

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button