छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

मंत्री रामविचार नेताम के सामने रोने लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेक्टर सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप

बैकुंठपुर के कठौतिया में आयोजित समाधान शिविर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस दौरान वहां कुछ ऐसा हुआ कि, हर कोई हैरान हो गाया। दरअसल, समाधान शिविर में आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ता भी पहुंची हुई थी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंत्री नेताम के सामने ही रोने लगी और सेक्टर सुपरवाइजर पर पैसे मांगने और मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही है।
देखे वीडियों

मंत्रियों ने अधिकारी को लगाई फटकार
आंगबाड़ी कार्यकर्ता जब मंत्री राम विचार नेताम से शिकायत कर रही थी तब उनके साथ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक रेणुका सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले भी मौजूद थे। महिला कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने के बाद मंत्री नेताम और श्याम बिहारी जायसवाल ने महिला बाल विकास अधिकारी को मंच पर बुलाकर फटकार लगाई। मंत्रियों ने कलेक्टर को जांच कर सस्पेंड करने और सेक्टर बदलने के निर्देश दिए हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button