छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

गर्ल फ्रेंड के चक्कर में राजधानी में चाकूबाजी, दो लड़को के बीच खूनी खेल

छत्तीसगढ़ की रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा के अमन नगर में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ही युवती से प्रेम करने की रंजिश के चलते यह हमला हुआ। आरोपी पवन बघेल ने फरजान नामक युवक पर चाकू से हमला किया।

जानकारी के अनुसार वारदात के तुरंत बाद आरोपी पवन बघेल मौके से फरार हो गया हैं। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हमला हुआ।

पंडरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना से एक बार फिर राजधानी में दहशत का माहौल हैं और व्यक्तिगत रंजिशें गंभीर अपराधों का कारण बन सकती हैं। पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button