छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

Chhattisgarh : पेड़ से टकराई बोलेरो, दो लोगो की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वाहन तेज गति से पेड़ से टकराया इस वजह से बोलेरो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button