Chhattisgarh News : 26 महिने पहले विष्णुदेव साय की ही अगुवाई में ही बनी थी भाजपा की रणनीति, इस 12 बिंदू के रणनीति ने बदल जी प्रदेश की सत्ता


रायपुर : रणनीति बनाने के लिए बस्तर को चुना गया। उस समय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय थे। उनके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा ने 31 अगस्त से दो सितंबर 2021 तक तीन दिवसीय पार्टी का प्रदेश स्तरीय चिंतन शिविर का आयोजन जगदलपुर में किया था। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएन संतोष, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, महामंत्री व छग भाजपा की तत्कालीन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित आधा दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ छग भाजपा के 51 प्रमुख नेता शामिल हुए थे।
तीन दिनों तक विचार मंथन कर विधानसभा चुनाव में तीन श्रेणी के मुद्दे तय किए गए थे। इनमें राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय मुद्दे शामिल थे। मुद्दों का चयन जनता को सीधे प्रभावित करने वाले थे। एक निर्णय और लिया गया था कि समय-समय पर आने वाले स्थानीय मुद्दों को भाजपा मंडल, ब्लाक, जिला और राजधानी तक जोरदार तरीके से उठाएगी। सरकार को घेरने के हर अवसर को भुनाया जाएगा। चिंतन शिविर के तुरंत बाद भाजपा रणनीति को लागू करने में लग गई थी। आदिवासी बहुल संभागों में सरगुजा में कांग्रेस का सफाया हो गया और बस्तर में कांग्रेस से दोगुनी आठ सीटें भाजपा की झोली में गई हैं।
इस 12 बिंदू में चिंतन शिविर में लिए गए थे
🅾 केंद्रीय मंत्रियों का अधिक से अधिक प्रवास।
🅾 केंद्र सरकार के कामों का व्यापक प्रचार-प्रसार।
🅾 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम को आगे कर जनता का समर्थन मांगना।
🅾 अवैध तरीके से होने वाले मतांतरण का पुरजोर विरोध।
🅾 सरकारी कर्मचारियों, महिला समूहों के सरकार से नाराज हर वर्ग को भाजपा के पक्ष में एकजुट करना।
🅾 केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को एकजुट करना।
🅾 भ्रष्टाचार के मुद्दों को मुखरता से उठाना।
🅾 कांग्रेस के खिलाफ वादाखिलाफी को मुद्दा बनाकर जोर-शोर से उठाना।
🅾 कांग्रेस के विधायकों और नेताओं की कमजोरी की पहचान कर व्यक्तिगत रूप से घेरना।
🅾 स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाना।
🅾 बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर।
🅾 बूथ व ग्रामवार मतदाताओं का धर्म-जातिवार सर्वेक्षण कर डाटा एकत्र करना।
- पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी : छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
- 𝗩𝗜𝗗𝗘𝗢 : सक्ती में वेदांता (VLCTPP) की बड़ी पहल: ‘आरोग्य परियोजना’ का हुआ आगाह
- खुशखबरी! अब रायपुर से रीवा जाना होगा आसान, 17 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट, जानें किराया और शेड्यूल
- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा
- Balrampur: बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती, पुलिस ने दो लोगों की किया गिरफ्तार, 2 करोड़ का अफीम भी जब्त








