बस्तर संभाग

राहुल गांधी का पैर छुने कश्मीर जाऐंगे कवासी लखमा, राम मंदिर निर्माण पर कटाक्ष कर कहा… “राम मंदिर के लिए चंदा लेके मारते है पैग”

जगदलपुर : आबकारी मंत्री कवासी लखमा जगदलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पैर छूने कश्मीर जाएंगे। राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान की समापन कार्यक्रम में कश्मीर जाएंगे। फिर वहां राहुल गांधी का पैर छूकर आशीर्वाद लेंगे और उन्हें यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद देंगे भी। वहीं एक दूसरे कार्यक्रम के श्री लखमा प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर में किए जा रहे कामों की तारीफ करते हुए बहक गए। उन्होंने बस्तर में देव गुड़ियों के निर्माण की तारीफ करते हुए राम मंदिर निर्माण पर कटाक्ष किया। श्री लखमा बोले कि, राम मंदिर के लिए चंदा लेते हैं और शाम को पेग मारते हैं। कांग्रेस पार्टी में ऐसा नहीं है। हमारे और राहुल गांधी के मन में हमेशा राम है।
देखिए वीडियो-

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button