छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ी में सबको हंसाने वाले फेमस Youtuber देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कई वेबसीरीज और फिल्मों में काम कर चुके देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के लाभांडीह के पास देवराज पटेल व उसका दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि, देवराज पटेल अपने दोस्त के साथ कही जा रहे थे तभी रायपुर के लाभांडीह के पास उनकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। बाइक देवराज का दोस्त चला रहा था। इस हादसे में पीछे बैठे देवराज की मौत हो गई वहीं उसके दोस्त को चोट आई है।

भुवन बाम के साथ काम कर चुके है देवराज
आपको बता दें कि, कॉमेडी वीडियो बनाने वाले देवराज के यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राइबर है और सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। वे ज्यादातर कॉमेडी विडियो बनाते है। फेमस यूट्यूबर भुवन बाम के साथ भी देवराज पटेल ने ढिंढोरा वेबसीरीज में काम किया है। इसा वेबसीरीज में देवराज का ‘दिल से बुरा लगता है भाई’ डायलॉग (‘Dil se bura lagta hai bhai’ dialogue) काफी फेमस हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देवराज से मुलाकात की थी। वहीं आत्मानंद स्कूल में शिक्षा को लेकर भी देवराज ने एक शॉर्ट वीडियो बनाया था।
देखे सीएम के साथ का वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button