छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

जगदलपुर- कांग्रेस सम्मेलन में पाकिट मारी : भोजन के दौरान पाकिटमारों ने कई कार्यकर्ताओं के जेब किए साफ

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन है। इस सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ता बनकर जेब कतरे भी पहुंचे और भोजन अवकाश के दौरान कार्यकर्ताओं के जेब कांट लिए। जेब कटने की जानकारी जब सार्वजनिक हुई, तो वहां मौजूद सभी कार्यकर्ता सावधान हो गए और अपनी अपनी जेब को चैक किए, तो तब तक कई लोगों की जेब कट चुकी थी।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सम्मेलन में दोपहर का भोजन शुरू हुआ। भोजन के लिए लाइन लग गई। इसी बीच भोजन करते समय जेब कतरों ने कार्यकर्ताओं के जेब पर अपना हाथ साफ कर लिया।

पाकिटमारो ने लगभग 20 से 25 हजार रुपए की जेब कांट ली
पीड़ित कार्यकर्ताओं का कहना है कि, वे कांकेर जिले के अंदरूनी इलाके के रहने वाले हैं, जो आज जगदलपुर में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। जहां वे लंच के समय लंबी लाइन के कतार में खड़े थे और भोजन लेने का इंतजार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात जेब कतरों ने उसकी जेब काट ली। उन्होंने कहा है कि, कार्यकर्ताओं के जेब से लगभग 20 से 25 हजार जेब कतरों ने जेब काटकर पैसा निकाल लिया। लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ता इसकी शिकार हुए।

BJP खुद ही मानती है कि राहुल गांधी सबसे बड़े नेता हैं – सीएम बघेल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button