छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CM बघेल का केंद्रीय गृहमंत्री पर बड़ा हमला…अमित शाह क्या थे सभी जानते हैं…

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. सीएम ने कहा कि अमित शाह अभी तक अपने बेटे को लांच नहीं कर पाए. जितने बार आप रोकने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे.

उन्हें लॉन्च करने की जरूरत नहीं है. गांधी-नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी है. अमित शाह आज गृह मंत्री हैं, कल क्या थे सभी जानते हैं. वहीं राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए सीएम ने कहा कि पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया गया है. बस माचिस की तीली जलाने की देर है.

राहुल गांधी ने जो बात कही थी वह सच साबित हो रहा है. जहां कभी कुछ नहीं हो रहा था वहां भी अब दंगे हो रहे हैं. दंगे होते हैं तो बीजेपी के लोग दुखी नहीं होते हैं. आम जनता के जान माल का नुकसान होता है तो ये लोग खुश होते हैं. भाजपा नफरत के आधार पर राजनीति करती है.

Related Articles

सीएम ने कहा कि जितने ज्यादा दंगे होंगे उतने ज्यादा बीजेपी वाले लोग खुश होंगे. बीजेपी के मंशा के अनुरूप यह सब हो रहा है. बीजेपी के लोग भाईचारा, मिलजुलकर काम करने की बात कभी नहीं करते.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button