रायपुर संभाग

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सीएम बघेल बने स्टार प्रचारक, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भूपेश बघेल का भी नाम…देखे लिस्ट

त्रिपुरा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होगा, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

बता दें त्रिपुरा विधानसभा में कुल 60 सीटें है। और वर्तमान में वहां अभी भाजपा की सरकार है। वहीं साल 2023 को विधानसभा चुनाव का साल बताया जा रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के अलावा इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। साल 2018 में हुए त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लेफ्ट के मजबूत किले को ढहा दिया था। 25 साल तक शासन करने वाली लेफ्ट सत्ता से बाहर हो गई, जबकि भाजपा ने पहली बार कमल खिलाया था।
देखे कांग्रेस प्रचारकों की लिस्ट

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है