छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News- 18 लाख पीएम आवास को कैबिनेट में मिली मंजूरी…देखिए सीएम साय ने और क्या क्या कहा

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद साय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंज़ूरी दे दी गई है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, यह हमारा चुनावी वादा था. प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के दौरान कहा था कि, बीजेपी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पहला फ़ैसला आवास योजना का लेंगे. अब जल्द ही राज्य के ग़रीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा. कांग्रेस सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है.
देखे प्रेस वार्ता का लाईव वीडियों

वहीं आगे मुख्यमंत्री साय ने कहा, आने वाले पांच सालों में बीजेपी सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी. आगे उन्होंने ने कहा, पूरे प्रदेश के मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहेंगे कि राज्य की सत्ता बीजेपी को सौंपी. हमारी उम्मीद से ज्यादा सीटें बीजेपी को दी. शपथ ग्रहण समारोह में हमें आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पहुंचे.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button