छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : सीएम विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी. सीएम साय रविवार को दिल्ली पहुंचे.

छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक कनेक्टिविटी बढ़ाने परियोजना पर चर्चा
पिछली बैठक में सीएम साय ने अयोध्या तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग केंद्रीय मंत्री से की. जिसे गडकरी ने मंजूरी भी दी. इस बैठक में परियोजना की प्रगति पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा लंबित सड़क प्रोजेक्ट्स पर विशेष चर्चा होगी.

अरुण साव और PWD विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद
नितिन गडकरी की अध्यक्षता में रिव्यू मीटिंग में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. हाल ही में डिप्टी सीएम अरुण साव ने अमेरिका दौरे से लौटने के बाद 28 सितंबर को बस्तर में समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक में साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सड़कें, अमेरिका की सड़कों से बेहतर होंगी.

Related Articles

सीएम साव ने जुलाई में भी सड़क परियोजनाओं के लेकर गडकरी के साथ की थी बैठक: इससे पहले जुलाई के महीने में सीएम साय ने सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ सड़क परियोजनाओं को लेकर बैठक की थी. ठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में व अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर चर्चा हुई. इस दौरान सीएम साय ने सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

छत्तीसगढ़ में विधायक के काफिले के सामने आ गया भालू

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button