छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Dhamtari News : कुदरत ने किया कमाल,गंगरेल बांध हुआ पानी पानी लोगो की चिंता रेखा हुई दूर

Dhamtari News : धर्मेंद यादव । धमतरी में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोगो के लिए राहत की खबर है रविशंकर जलाशय जिसे गंगरेल बांध के नाम से जाना जाता है यहां कुदरत महेरबान हुआ है चार दिन की लगातार भारी बारिश के चलते डेम पर जल भराव तेजी से हो रहा है । बता दें कुछ रोज पहले बांध पर जहां पानी नहीं पचरी ही दिखाई दे रही थी अब वहा आज पानी पानी दिखाई दे रहा है ।32 टीएमसी के क्षमता वाली गंगरेल डेम पर कुछ दिनों पहले गहरा जल संकट मंडरा रहा था संकट का कारण बांध में बचा सिर्फ 5.5 टीएमसी जल का होना था। इसके मुकाबले आज बांध में 9 टीएमसी जल है यानी बीते कुछ दिनों के लगातार तेज बारिश के चलते बांध पर 4 टीएमसी जल का भराव तेजी से हुआ है ।इधर लोगो में जल की कमी चिंता का विषय बन गया था वही किसान बारिश नही होने से बांध से पानी की मांग न करते हुए धमतरी को सूखा ग्रस्त करने का गुहार लगा रहे थे अब गंगरेल बांध में जल भराव तेजी से हो रहा तो किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ।बहरहाल गंगरेल बांध जो कुछ दिनों पहले पानी के लिए मोहताज हो चुका था वो आज पानी पानी हो गया है ।
देखे पूरी खबर

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button