छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – मोबाइल का पासवर्ड पूछने पर पति ने पत्नी की जमके कर दी पिटाई

चेतन पुरैना । बलौदाबाजार। मोबाइल किस तरह पारिवारिक रिश्तों में जहर घोल रहा है इसका ताजा उदाहरण बलौदाबाजार जिले के अंतिम छोर पर शिवनाथ नदी के किनारे बसे ग्राम रामपुर में देखने को मिला। जहां पत्नी ने पति से मोबाइल का पासवर्ड पूछा तो पति ने उसकी बेदम पिटाई कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला करही थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि, गृहणी मधु जांगडे ग्राम रामपुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार की रात 10 बजे उसने अपने पति रोशन जांगडे से उसका मोबाइल का लॉक खोलने के लिए मोबाइल का पासवर्ड मांगा लेकिन पति ने पासवर्ड नहीं बताया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और फिर रोशन ने उसके साथ मारपीट की।

शिकायत दर्ज
इसके बाद मधु ने मारपीट की बात अपने मायके में बताई। फिर उसके पिता और भाई के साथ वह करही थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button