छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

राजधानी रायपुर का VIP रोड अब जाना जाऐगा स्वर्गीय राजीव गांधी मार्ग के नाम से

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड को अब स्वर्गीय राजीव गांधी मार्ग के नाम से जाना जाएगा. महापौर एजाज ढेबर ने इसकी घोषणा की है. यह फैसला एमआईसी की बैठक में लिया गया है. इसके साथ ही MIC की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.

नगर निगम रायपुर मुख्यालय में आज एमआईसी की बैठक हुई. यह बैठक महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में 29 एजेंडों में चर्चा हुई. MIC की बैठक प्रस्तावों पर लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि सरोना टीचिंग ग्राउंड मामले को लेकर दिशा निर्देश प्रस्ताव पास हुआ है. अवैध नल कनेक्शन को 100 रुपए देकर वैध करा सकते है. व्यवसाई कारण और रेसीडेंशल रेट को निर्धारण किया है. शहर के वीआईपी रोड को अब स्वर्गीय राजीव गांधी मार्ग से जाना जाएगा. सफाई कर्मचारी को 5 हजार से बढ़कर 10 हजार रूपए मिलेगा. अधिकारियों के पदोन्नति के मामले में चर्चा हुई है. जवाहर बाजार की 92 दुकानों को किराए से देने का प्रस्ताव पास किया गया है. खाली प्लाट को किराया कम करने प्रस्ताव पास हुआ है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button