रायपुर संभाग

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरा में फेरबदल,अब यहां से जाऐगे कोरबा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। लेकिन उनके दौरे में फेरबदल हुआ है। इसके चलते अमित शाह बिलासपुर नहीं जाएंगे। अब गृहमंत्री शाह 7 जनवरी को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। फिर रायपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कोरबा जाएंगे। बता दें कि बिलासपुर एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने के चलते यह बदलाव किया गया है। पहले शाह का कार्यक्रम बिलासपुर से कोरबा जाने का था। जिसकी तैयारी का जायजा बिलासपुर में आज खुद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने लिया था

🅷🅴🅰🅳🅻🅸🅽🅴 छत्तीसगढ़ के मंझनियां तक के बड़का समाचार ।। 5 जनवरी 2023

ख़बर को शेयर करें

Back to top button