छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : प्रेमी जोड़े की खेत में मिली लाश, प्रेमिका की सगाई के बाद जहर खा के दोनो ने कर ली खुदकुशी

Chhattisgarh : कांकेर जिले में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने खेत में जाकर जहर खा कर खुदकुशी कर ली है, दरअसल, प्रेमिका की सगाई दूसरे लड़के से हो रही थी। जिसको लेकर दोनों काफी परेशान थे। यह पूरा मामला कांकेर के गुड़ाबेड़ा गांव का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी की उम्र 20 साल की थी और प्रेमिका नाबालिग थी। दोनों काफी समय से साथ रहना चाहते थे। लेकिन नाबालिग लड़की की शादी किसी और लड़के से करवाई जा रही थी। ये बात प्रेमी को रास नहीं आई और दोनों ने जहर खाकर आत्यहत्या कर ली। जिसके बाद दोनों की लाश खेतों में मिली है।

सगाई के बाद लड़की घर से हो गई गायब
जानकारी के मुताबकि, लड़की का अफेयर गांव के लड़के के साथ चल रहा था। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि, सगाई के बाद अपने आशिक के साथ भाग जाएगी। हालांकि सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले काफी समय तक खोजते रहे, लेकिन पूरा रात दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था।

खेत में खाया जहर
प्रेमिका की सगाई होने के बाद दोनों रात के अंधेरे में खेत की तरफ गए और जहर खा लिया। प्रेमिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि प्रेमी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है

Chhattisgarh : स्कूल गेट के सामने नशे में फूल टून्न मिला प्राचार्य…वीडियो वायरल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button