छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

CG : आफत की बारिश: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की दर्दनाक मौत…

बिलासपुर।जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 45 वर्षीय दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

जानकारी अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडूभाठा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, मृतक ग्राम खुडूभाठा निवासी (45) पिता भागवत तिवारी और गौरीशंकर केवंट (45) लाला केवंट को लेकर खेत में काम करने गया था। दोपहर को बारिश के साथ गरज चमक हुई और दोनों बारिश से बचने पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।वहीँ आस-पास के खेतों में कम कर रहे अन्य लोगों ने जब उन्हें जमीन पर गिरे देखा तब उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button