छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh – ताबीज बेचने की आड़ में नक्सलियों को विष्फोटक सप्लाई, 208 किलो विस्फोटक के साथ दंपति गिरफ्तार

Chhattisgarh – नारायणपुर – नक्सलियों के सप्लाई चेन को तोड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धौड़ाई में दंपति को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के धौड़ाई में दंपति इमली पेड़ के नीचे ताबीज, माला और रूद्राक्ष बेच रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली, जिसके बाद उनके पास से 6 बोरी में 208 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ, कोडेक्स वायर और विस्फोटक फ्यूज बरामद किया गया। उनसे पूछने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

दंपति गिरफ्तार
पूछताछ में दंपति ने बताया कि, उनका नाम रवि मरकाम और चमेली बाई है। वे दोनों पति-पत्नी हैं और पन्ना छतरपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, वे अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर जड़ीबूटी, ताबीज और माला बचने का काम करते हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि, पिछले कुछ वर्षों से नक्सलियों को विस्फोटक सामान समेत अन्य कई सामान सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=PLG0W99RY8nhW78BHxd02j1WjOTp2iJ03P&layout=gallery[/embedyt]
ख़बर को शेयर करें

Related Articles

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button