देश दुनिया

CONGRESS LIST BREAKING : कांग्रेस ने 39 प्रत्याशियों का किया ऐलान ..

मिजोरम। कांग्रेस ने अपने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मिजोरम के 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सूची जारी की है।

कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारा –

इस लिस्ट में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (ST) से उम्मीदवार बनाया गया है। हाचेक (एसटी) से लालरिंडिका राल्ते, डंपा (एसटी) से लालमिंगथांगा सेलो और आइजोल उत्तर-II से लालरिनमाविया चुनाव लड़ेंगे।

राहुल गांधी की पदयात्रा के बीच हुई घोषणा –

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए तीन दिवसीय मिजोरम यात्रा पर हैं। पहले दिन यानी 16 सितंबर राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

3 दिसंबर को होगी मतगणना –

मणिपुर में नामांकन की आखिरी तारिख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मालूम हो कि 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button