छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News- दर्दनाक सड़क हादसा,युवक ने गंवाई अपनी जान

बिलासपुर । रतनपुर क्षेत्र के मोहतराई में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल भेज दिया। सिम्स में डाक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कांकेर के पखांजुर में रहने वाले सूरज खां (32) कमाने खाने के लिए अंबिकापुर जा रहे थे। उनके साथी ट्रैक्टर पर आगे चल रहे थे। शाम सात बजे के करीब वे मोहतराई स्थित बाबी ढाबा के पास पहुंचे थे।

Related Articles

सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वे पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button