छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

तिल्दा नेवरा – फंदे पर लटकी मिली देवर-भाभी की लाश .. जांच में जुटी पुलिस

तिल्दा नेवरा- राजधानी रायपुर के सटे तिल्दा नेवरा नगर में देवर-भाभी की एक ही फंदे में लटकते हुए लाश मिली है । 19 साल का देवर सुरेंद्र धीवर खरोरा थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम घिवरा का रहने वाला था। वहीं 24 साल की भाभी योगेश्वरी धीवर भी उसके साथ रहती थी। दोनों की लाश एक पेड़ से बंधी हुई मिली है, जानकारी के मुताबिक, दोनों रात के वक्त खाना खाकर निकले थे। लेकिन उसके बाद घर वापिस नहीं आए, दोनों की जिंदगी खत्म होने से पहले कहां गए थे। इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हालांकि अब तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस की टीम हर एक एंगल से इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। इस घटना के बाद अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button