छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh- नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की हत्या,जनपद सदस्य के गर्दन और सीने पर किए वार, पिछले एक साल में 9 लोगो की ले चुके है जान

बीजापुर में देर रात नक्सलियों ने बीजेपी नेता की निर्मम हत्या कर दी है। नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला किया। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे। मामला तोयनार थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, तिरुपति कटला पर गर्दन और सीने पर कई वार किए गए। हमले के बाद नक्सली मौके से भाग निकले वहीं तिरुपति कटला को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस्तर में एक साल के अंदर अब तक 9 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है

BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या
इससे पहले 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया था। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र की है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button