छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे दोगुना करने का झांसा देकर पार्षद से लाखों की ठगी, थमा गया चिल्ड्रन बैंक के नकली नोटो का झोला

Chhattisgarh News : राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और पैसो को कई गुना करने का झांसा दिया गया। रायपुर के ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। कथित तांत्रिकों ने अनुष्ठान कर नकली नोटों से भरा झोला थमा दिया। असली पैसों को लेकर भाग गए।

आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित पार्षद रुस्तम कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल भारती निवासी सुपेला भिलाई और मयंक दास निवासी रिसाली भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक अपाचे बाइक, एक मोबाइल और 3.5 लाख रुपए जब्त किया गया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button