Rashifal

करवा चौथ का बमबारी पंचांग…रात 08:13 बजे निकलेगा चांद…पूजा का सिर्फ 1 घंटा 14 मिनट का मुहूर्त शाम 05:57 से 07:11 बजे तक, नहीं किया तो हो सकता है आपके जीवन में बड़ा संकट

आज 10 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज करवा चौथ और मासिक कार्तिगई भी है.

10 अक्टूबर का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : कार्तिक
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
  • दिन : शुक्रवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
  • योग : सिद्धि
  • नक्षत्र : कृतिका
  • करण : बव
  • चंद्र राशि : वृषभ
  • सूर्य राशि : कन्या
  • सूर्योदय : सुबह 06:34 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 06:18 बजे
  • चंद्रोदय : रात 08.13 बजे
  • चंद्रास्त : सुबह 09.48 बजे
  • राहुकाल : 10:58 से 12:26
  • यमगंड : 15:22 से 16:50

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. यह मिश्रित गुणों वाला नक्षत्र है. किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के साथ, धातुओं से जुड़ा काम करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि किसी भी तरह की नई शुरुआत के लिए इस नक्षत्र को अच्छा नहीं माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:58 से 12:26 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button