छत्तीसगढ़

सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई… ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद

CG News :  सुकमा-बीजापुर सीमा से सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता सामने आई है। तालपेरू नदी के किनारे नक्सलियों ने एक ट्रैक्टर, 10 किलो की एंटी-हैंडलिंग IED और अन्य सामान छिपाकर रखा था। इसे सीआरपीएफ की टीम ने समय रहते बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 228वीं बटालियन के कमांडेंट लतीफ कुमार साहु जवानों के साथ मॉनिटरिंग पर निकले थे। तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध स्थान से विस्फोटक सामग्री मिली। जवानों की सतर्कता से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

4 दिन पहले 30 किलो IED बरामद

बीजापुर जिले में हाल ही में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भी बड़ी कार्रवाई हुई थी। 12 फरवरी को सीआरपीएफ की 196वीं और 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम डिमाइनिंग ड्यूटी पर थी। जैसे ही टीम आवापल्ली–मुरदण्डा मार्ग पर पहुंची, वहां 30 किलो का IED डिटेक्ट किया गया। इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

इसी तरह थाना गंगालूर क्षेत्र के एफओबी डोडीतुमनार इलाके में Central Reserve Police Force की 153वीं वाहिनी ने डिमाइनिंग के दौरान 5 किलो का प्रेशर IED बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। एक ही दिन में दो बड़ी साजिशों को विफल किया गया।

इसके अलावा कुटरू क्षेत्र में कोबरा 210 वाहिनी ने इंद्रावती नदी किनारे माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक को भी ध्वस्त किया। वहीं, सीआरपीएफ 222वीं बटालियन ने तोड़का–कोरचोली और पेद्दाकोरमा के जंगलों में बने स्मारकों को भी तोड़ा। CG News में सामने आई इन कार्रवाइयों से साफ है कि सुरक्षाबल नक्सली गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button