राजधानी से सटे आरंग में दर्दनाक सड़क हादसा,3 युवकों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अफरातफरी का मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आरंग थाना क्षेत्र के पास नदी मोड़ के पास हुई है। मृतकों युवकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू आरंग से महासमुंद किसी काम के लिए गए थे। तभी वापसी आते वक्त टाटा विस्टा कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले ली है और तीनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य इतना भावुक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं। जैसे ही परिवार को इसकी सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों को इस हालत में देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।






